फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी के साथ प्रश्नपत्र भी देख सकेंगे अभ्यर्थी, इस तरह करें डाउनलोड 

Sun, 10 Apr 2022 07:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र न दिए जाने पर अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। अब प्रश्नपत्र की तीनों सीरीज व उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगी। यहां से परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी के साथ प्रश्नपत्र भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर अपलोड किए जा रहे हैं। सोमवार को उत्तर कुंजी के प्रश्नपत्रों की तीनों सीरीज अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकेंगे। अभ्यर्थियों को इनका लॉगिन भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रश्नों को देखकर अभ्यर्थी अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।  

विज्ञापन

   
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा नौ अप्रैल को नौ केंद्रों पर कराई गई थी। पंजीकृत 3775 अभ्यर्थियों में से 3235 परीक्षा में शामिल हुए और 540 अनुपस्थित रहे थे। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र की बुकलेट वापस लिए जाने पर नाराजगी जताई थी। अमर उजाला में अभ्यर्थियों की नाराजगी को उठाया गया था। डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर सभी विषयों की तीनों सीरीज की प्रश्नों की बुकलेट उत्तर कुंजी के साथ वेबसाइट पर और अभ्यर्थियों की लॉगिन में डालने का निर्णय लिया है।
  
अभ्यर्थियों ने जिस प्रक्रिया को अपनाते हुए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड किया था, उसी के अंतर्गत वह सोमवार से अपने लॉगिन में जाकर अपना प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी देख सकते हैं। प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी को देखने के बाद अभ्यर्थी प्राप्त होने वाले अंकों का आंकलन आसानी से कर सकेंगे और इस प्रकार प्रवेश परीक्षा के परिणाम की पारदर्शिता भी बनी रह सकेगी।

ई-मेल भेजकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वह ई-मेल आईडी dbraudeanresearchvs@gmail.com पर अपनी आपत्ति 12 अप्रैल की शाम 05:00 बजे तक दर्ज करा सकता है। सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के तत्काल बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें