फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूह नहीं जिस्म पाना चाहता था: प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया, फिर रखी घिनौनी शर्त; मना करने पर दी दर्दनाक मौत

Thu, 08 Feb 2024 07:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नाबालिग प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसी मौत दी, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। किशोरी की लाश यमुना में पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पूरा घटनाक्रम बताया।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र नाबालिगों की प्रेम कहानी में जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। प्रेमी ने यमुना के पास प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। यहां उसने प्रेमिका पर संबंध बनाने का दबाव डाला। प्रेमिका ने मना कर दिया तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने प्रेमिका का गला दबाकर उसे मार दिया और फिर लाश को यमुना में फेंक दिया। मामले का खुलासा करते  हुए पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

यमुना में मिली थी लाश
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 2 जनवरी को सदर पुलिस को दामोदरपुरा के यमुना टीला पर यमुना में किशोरी का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर हत्या की बात उजागर हुई थी। दुष्कर्म की भी डॉक्टरों ने आशंका जताई थी, मगर स्पष्ट मत नहीं दिया। इसके चलते स्लाइड बनाकर जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजी गई। पुलिस इसकी जांच में जुटी तो पता लगा कि किशोरी की इलाके के ही एक लड़के से हर रोज बात होती थी।

ये भी पढ़ें - जाको राखे साइयां: 9वीं कक्षा की छात्रा को पिता और फूफा ने पुल से फेंका, मरा समझकर छोड़ गए; ऐसे बची जान

पूछताछ ही में हुआ  ये खुलासा
पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो सामने आया कि 20 दिसंबर की सुबह प्रेमी बाल अपचारी द्वारा किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के उद्देश्य से यमुना नदी के किनारे बुलाया था। यहां उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, मगर किशोरी द्वारा विरोध करने पर किशोर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें - सोहिल हत्याकांड: प्रेमिका के पिता ने घर बुलाया...फिर ऐसे हाल में मिली लाश; एक आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर
 
विज्ञापन

घटना छिपाने के लिए किया ऐसा काम
घटना को छिपाने के उद्देश्य से किशोरी के शव को यमुना में बहा दिया। मृतका की मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बाल अपचारी को नामजद करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे, एसआई अरविंद सिंह, एसओजी प्रभारी राकेश यादव, हेड कांस्टेबल सरजेश कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें