फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूजन कर परमाणु शक्ति का, निज पौरुष का ज्ञान कराया...

Fri, 26 Dec 2025 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अटल की जयंती पर बटेश्वर में कवि सम्मेलन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने कवि सम्मेलन का आयोजन कराया। बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे शुरू हुए कवि सम्मेलन में वीर रस की कविताओं पर खूब तालियां बजीं। व्यंग्य की कविताओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन




दिल्ली के विख्यात कवि गजेंद्र सोलंकी ने अटलजी के व्यक्तित्व को रेखांकित करती हुई कविता ''''पूजन कर परमाणु शक्ति का, निज पौरुष का ज्ञान कराया, राष्ट्र संघ के दिव्य मंच से हिंदी का सम्मान बढ़ाया...। सुनाई तो पंडाल में अटलजी अमर रहे के नारे गूंज उठे। लखनऊ के अतुल वाजपेयी ने ''''राष्ट्र धर्म की सेवा में कर दिया न्योछावर निज तन मन, हे अटल आपको सत वंदन'''' कविता पढ़ी तो खूब तालियां बजी।



लखनऊ के श्यामल मजूमदार ने ''''धूप निकली थी कल, अब जलन हो गई, धूप भी आजकल बदचलन हो गई'''' के जरिये खूब ठहाके लगवाए। लखनऊ के प्रमोद द्विवेदी ने अपनी कविता ''''जिसने दुनिया में लहराया शौर्य वीरता का परचम...के जरिये देशभक्ति का जोश भरा। सम्मेलन में प्रख्यात मिश्रा, पदम गौतम ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें