इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने असलहा की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त व लाइसेंस मामले में जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात रहे सेवानिवृत्त लिपिक संजय कपूर सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिन फर्जी लाइसेंस से पिस्टल व अन्य हथियारों का क्रय-विक्रय हुआ, वह 2005-06 में जारी हुए थे। प्रभारी अधिकारी आयुुध व एडीएम (सिटी) अनूप कुमार ने बताया कि इन लाइसेंस की पत्रावलियां रिकार्ड में उपलब्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें - UP: ऐसा साइबर अपराधी, जिसने 12 दिन में ठगे 11 करोड़ रुपये...ठगी का ऐसा तरीका, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
अन्य लाइसेंस में भी गड़बड़ी की आशंका
ऐसे में आशंका है कि अन्य शस्त्र लाइसेंस में भी गड़बड़ियां हुई है। शासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच की थी। रिपोर्ट एसटीएफ को भेजी गई थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर एसटीएफ ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया रिकार्ड में करीब 52 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं। नवीनीकरण में स्टांप ड्यूटी और लाइसेंस फीस अदा नहीं की गई। जिन मोहर व हस्ताक्षर से नवीनीकरण हुआ है, उनकी भी जांच होगी।
ये भी पढ़ें - UP: बच्चों के लिए जान पर खेल गया पिता...मधुक्खियां काट रहीं थीं, उसने उफ तक नहीं की; ऐसे बचाए मासूम