आगरा जिलाधिकारी ने हर गोशाला और आश्रय स्थल के अनुबंध की जांच करने का आदेश दिया है। इसके लिए कमेटी का गठन भी किया गया है। जिले में 12 बड़ी गोशालाओं सहित कुल 90 गो आश्रय स्थल हैं। 23 हजार से अधिक गोवंश हैं। इनके भरण पोषण पर प्रतिमाह करीब दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहे है।