फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बीमारी से लंबे समय से परेशान था व्यापारी, खुद को मारी गोली; मौत

Thu, 04 Jan 2024 10:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किडनी और लिवर में दिक्कत की वजह से व्यापारी परेशान था। उसका उपचार भी चल रहा था। बताया गया है कि बीमारी में दर्द से परेशान होने की वजह से व्यापारी ने खुद के सिर में गोली मार ली। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 14 में बुधवार रात व्यापारी शैलेंद्र रहेजा (55) ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह बीमारी से परेशान थे। परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर उन्हें कुछ घंटे पहले ही घर लाए थे।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि शैलेंद्र रहेजा का मोतियों का व्यापार था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति पांच महीने से बीमार थे। किडनी और लिवर में दिक्कत थी। देहली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती थे। बीमारी से अवसाद में थे। बुधवार रात को आठ बजे अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लाए थे।

पति को कमरे में बेड पर बिठाने के बाद वह काम से घर के बाहर गईं तभी गोली चलने की आवाज आईं। कमरे में पहुंचीं तो पति बेड पर लहूलुहान पड़े थे। सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन ने बीमार से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें