फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा दवा व्यापारी खुदकुशी प्रकरण: सट्टेबाजों की तलाश में पुलिस, विधि विज्ञान प्रयोगशाला में सुसाइड नोट का मिलान

Fri, 30 Jul 2021 08:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बबलू दवाई वाले को पकड़ा। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बबलू दवाई वाले से पूछताछ में कई जानकारी मिली हैं। अन्य दो आरोपियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। दोनों फरार हैं। 
विज्ञापन
मृतक रविकांत गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दवा व्यापारी रविकांत गुप्ता के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को बबलू दवाई वाले को थाना कमला नगर लाकर पूछताछ की गई। उन्हें अभी छोड़ा नहीं गया है। उनसे पूछा गया कि व्यापारी का कितना हिसाब किताब था। वह किन सट्टेबाजों के जाल में फंसे थे। उधर, पुलिस सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी।

विज्ञापन

कमला नगर के ए-ब्लॉक स्थित फूल वाटिका निवासी दवा व्यापारी रविकांत गुप्ता ने 26 जुलाई को खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने दूसरे दिन बल्केश्वर स्थित श्मशान घाट पर चिता से व्यापारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाद में व्यापारी का एक सुसाइड नोट सामने आया था। इसमें बबलू दवाई वाले, योगेश दवाई वाले और दीपक भर्रा पर तकरीबन 69 लाख रुपये रकम बताई थी। रकम नहीं लौटाने पर आत्महत्या की बात लिखी थी। रविकांत की पत्नी चंचल की तहरीर पर पुलिस ने दीपक, योगेश और दीपक भर्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बबलू दवाई वाले को पकड़ा। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बबलू दवाई वाले से पूछताछ में कई जानकारी मिली हैं। अन्य दो आरोपियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। दोनों फरार हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस से दोस्ती की चर्चा
परिजनों ने आरोप लगाया था कि रविकांत गुप्ता सट्टेबाजों के जाल में फंस गए थे। ये सट्टेबाज दवा बिक्री की आड़ लिए हुए हैं। कमला नगर के लोगों में चर्चा है कि आरोपी दवा कारोबारियों की पुलिस से दोस्ती थी। वह पहले बल्केश्वर चौकी में बैठा करते थे। पुलिसकर्मियों के साथ रहते थे। उन्हें महंगे उपहार भी दिया करते थे। हालांकि इस बात की पुष्टि थाना पुलिस ने नहीं की है।

सोशल मीडिया पर व्यापारी का खुदकुशी से पहले का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को व्यापारी रविकांत गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ। यह व्यापारी की खुदकुशी से पहले का बताया गया है। 21 सेकंड के वीडियो में रविकांत कहते दिख रहे हैं कि मेरे पैसे निकल रहे हैं। बबलू दवाई, योगेश दवाई सभी से पैसे दिलवा दें। बच्चों का ध्यान रखना। इन लोगों की वजह से मर रहा हूं। इन लोगों के नाम लिख दिए हैं। मेरा जो पेमेंट निकल रहा है बाजार में, वो लिख दिया है। तुम ध्यान रखना, बच्चों का ध्यान रखना। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि व्यापारी का वीडियो सामने आया है। हालांकि अभी परिजनों ने यह वीडियो उपलब्ध नहीं कराया है। उन्हें थाने पर शुक्रवार को बुलाया गया है।

आगरा व्यापारी आत्महत्या प्रकरण: 70 लाख रुपये के तगादे पर तीन दवा कारोबारियों ने दी थी धमकी


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें