फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पुलिस बूथ के पास लूट: ग्राहक बनकर आए बदमाश 1.5 लाख के गहने लेकर चंपत

Fri, 30 Jul 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दोनों बदमाश सराफ की दुकान पर दो बार आए। पहली बार सराफ के रिश्तेदार बैठे हुए थे, जिसके चलते वारदात नहीं की। जब रिश्तेदार चले गए तो बदमाश दोबारा आ गए और जेवरात लूटकर ले गए। 
विज्ञापन
इसी दुकान में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला में टेढ़ी बगिया पुलिस बूथ के पास सराफ की दुकान में ग्राहक बनकर आए दो बदमाश 1.5 लाख रुपये के गहने लूटकर ले गए। पीड़ित सराफ का कहना है कि उन्हें एक युवक ने रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। इससे उन्हें होश नहीं रहा। पुलिस का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन


कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी पुरुषोत्तम दास अग्रवाल की टेढ़ी बगिया पर सौ फुटा मार्ग पर बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार शाम तकरीबन 5:30 बजे दो युवक आए। सराफ ने बताया कि दुकान पर उनके रिश्तेदार भी बैठे हुए थे। एक युवक ने उनसे चांदी के जेवर दिखाने के लिए कहा। 80 रुपये का सामान खरीदा। इसके बाद युवक चले गए। तब रिश्तेदार भी चले गए। 

व्यापारी को रुमाल सुंघाया 
इस पर युवक फिर से आ गए। इस बार उन्होंने 30 हजार रुपये के सोने की अंगूठी और कुंडल देखने की बात की। इस पर पुरुषोत्तम ने तिजोरी से निकालकर पांच अंगूठी और चार कुंडल काउंटर पर रख दिए। युवक जेवर देखने लगे। तभी एक ने अपने हाथ में रुमाल निकाला। इसके बाद पुरुषोत्तम की नाक पर लगा दिया। इससे उन्हें होश नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद होश आया तो अंगूठी और कुंडल नहीं थे। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। अन्य दुकानदार आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुरुषोत्तम के मुताबिक, लूटे गए जेवरात की कीमत तकरीबन 1.5 लाख रुपये है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसमें दोनों बदमाश नजर आ रहे हैं। 

सीओ छत्ता दीक्षा सिंह का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का है। एक युवक गहने देख रहा था, जबकि दूसरे ने पैकेट से जेवर निकाल लिए। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में युवक कैप और मास्क पहने नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें