फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी की हत्या, दुकान में मिला खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 20 Jul 2022 12:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

व्यापारी के सिर पर ईंट से प्रहार किया गया है। मृतक के परिवार ने व्यापार को लेकर रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में मंगलवार की रात बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता की हत्या कर दी गई। शव दुकान के अंदर पड़ा मिला। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट की टीम के साथ एसएसपी आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव बरगदपुर निवासी बुद्धसेन (55) का नरेंद्र अग्रवाल के साथ फतेहाबाद पर बरी के पास साझेदारी में बिल्डिंग मैटेरियल का व्यापार है। मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने ईंट बुद्धसेन का सिर कूंच कर हत्या कर दी। बुद्धसेन देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा अखिलेश पिता को देखने दुकान पर पहुंचा। 

जमीन पर पड़ा था शव 

दुकान के दरवाजे में ताला लगा न होने पर उसने दरवाजा खोलकर देखा तो पिता का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के साथ दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह के साथ अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 

विज्ञापन

पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट की टीम को भी मौके पर बुला लिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि शव के पास से एक रक्तरंजित ईंट मिली है। संभवत: सिर पर ईंट मारकर हत्या की गई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

व्यापार को लेकर चली आ रही थी रंजिश

बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता बुद्धसेन की गांव में किसी से रंजिश होने की बात परिजन कह रहे हैं। मृतक के बेटे अखिलेश का कहना है कि पिता की रंजिश बिल्डिंग मैटेरियल का ही व्यापार करने वाले एक व्यक्ति से चली आ रही थी। अखिलेश का आरोप है कि उसके पिता के पास करीब 35 हजार रुपये की नकदी थी। जो बिक्री और तकादे के थे, लेकिन वह नकदी नहीं मिली।
 
हत्या के खुलासे के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जहां जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खुलासे के लिए पुलिस की टीमें भी गठित की गई है। जो देर शाम तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। जबकि हत्या के पीछे परिजन ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस कार्य कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें