अल्लीपुर से लाया था ईंट
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर से ईंट भरकर लाया था। ट्रॉली में ईंट ओवरलोड थी। चालक ओवरलोड कर सड़कों पर ट्रॉली दौड़ाते हैं।
गर्मी के चलते बाहर थे छात्र-छात्राएं
बुधवार को सुबह से ही भीषण गर्मी थी और स्कूल में बिजली नहीं आ रही थी। गर्मी की वजह से एक शिक्षिका विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही थीं। छात्रों ने बताया 15-20 बच्चे दीवार के पास बैठे हुए थे।
बीएसए संजय कुमार सिंह ने कहा कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से विद्यालय की चहारदीवार गिर गई। इसमें पांच छात्र घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो छात्रों के ज्यादा चोट आई है। ट्रैक्टर चालक सहित मालिक व भट्ठा संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जनकारी मिली थी। जांच के लिए मौके पर पीटीओ को भेजा गया है। ट्रैक्टर का ओवरलोडिंग सहित नंबर प्लेट न होने पर चालान किया गया है।