फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जमानती वारंट पर जेल भेजे गए व्यापारी पिता-पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में व्यापारी पिता-पुत्र के पांच गैर जमानती वारंट निकले हुए थे। न्यू आगरा पुलिस ने व्यापारी किशोर डाबर और उनके बेटे प्रणव डाबर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोप है कि व्यापारी का लेनदेन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

गैर जमानती वारंट न्यू आगरा थाने आए थे। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने गैलाना मार्ग स्थित रंगजी हाइट्स निवासी किशोर डाबर और उनके बेटे प्रणव डाबर को मंगलवार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने बताया कि गैर जमानती वारंट धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मुकदमे में कोर्ट से जारी हुए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पहले हाईवे स्थित सर्विस रोड पर कार का वर्कशॉप था। उसके बाद उन्होंने जूते का काम शुरू किया। वर्तमान में कार वर्कशॉप और टायर का व्यापार कर रहे थे। व्यापार के सिलसिले में कई लोगों से रुपये लिए थे। वापस नहीं किए। पीड़ितों को जो चेक दिए वे बाउंस हो गए। आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की सूचना पर कई पीड़ित थाने भी आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें