फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी के कोर्स वर्क के लिए अभी 556 अभ्यर्थियों ने ही फीस जमा की

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्री पीएचडी कोर्स वर्क के लिए अभी तक महज 556 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कराई है। आखिरी तारीख 31 मई निर्धारित की गई थी। काउंसिलिंग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोर्स वर्क के लिए 764 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए एक और मौका दिया गया है, वह सात जून 2022 तक फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक अधिष्ठाता (डीन) शोध प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि प्री पीएचडी कोर्स वर्क के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर बढ़ाई गई है। अभ्यर्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। चयनित अधिकतर अभ्यर्थी प्री-पीएचडी कोर्स वर्क में प्रवेश लें, यह उद्देश्य है। 36 विषयों में 764 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि प्री पीएचडी कोर्स वर्क जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू कराने की योजना है। चयनित अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह समय से फीस जमा करा दें। फीस जमा करने के बाद ही कोर्स में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें