फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में किसानों का प्रदर्शन: बिजली-पानी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट का घेराव, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 19 Apr 2022 07:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसानों ने प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिनों में मांगें पूरी नहीं हुई तो वह एक्सप्रेसवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के बाहर जुटे सैकड़ों किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बिजली और सिंचाई के पानी की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर तीन दिन में अमल नहीं किया गया तो वह 22 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेसवे जाम कर देंगे। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन


पिछले दिनों से किसानों को बिजली और सिंचाई के पानी जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। इस संबंध में वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं। मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम नवनीत सिंह चहल की गैर मौजूदगी में एसडीएम श्वेता सिंह को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने की दी चेतावनी 

भारतीय किसान यूनियन अंबाबता के जिला अध्यक्ष मथुरा राजकुमार तोमर ने बताया कि यदि प्रशासन ने तीन दिन के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी तो वह गढ़सौली के निकट एक्सप्रेसवे पर जाम लगाएंगे। प्रदर्शन के दौरान किसान नेता लेखराज पहलवान, लालसिंह तोमर, अवधेश रावत, उदयवीर सरपंच, अंशू नौहवार, चंद्रपाल सिकरवार, सोनवीर प्रधान,शिवकुमार तोमर, ओमप्रकाश, अजय, मुकेश, थोलू पहलवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

किसानों की ये हैं प्रमुख मांगें 

- बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों के उत्पीड़न पर रोक।
- खुले में घूम रहे पशुओं की व्यवस्था हो।
- सिंचाई की खातिर कम से कम 18 घंटे बिजली।
- किसान सम्मान निधि के नाम पर अवैध वसूली पर रोक।
- तालाबों में पानी छोड़ा जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें