फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर से टकराने के बाद पलटी व्यापारी नेता की कार

Tue, 02 Jan 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर से टकराने के बाद पलटी व्यापारी नेता की कार
विज्ञापन

नेता व दो पुत्र सहित चार घायल मेडिकल कॉलेज भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में इटावा रोड पर व्यापारी नेता जीप डंपर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में जीप सवार नेता दो पुत्रों सहित सभी चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया।
विज्ञापन

शहर के यादव नगर निवासी व्यापारी नेता वोट सिंह यादव मंगलवार की दोपहर अपने पुत्र राहुल, अतुल यादव और परिवार के वृद्ध ब्रजेश यादव के साथ थार जीप से इटावा जा रहे थे। थार जब थाना दन्नाहार क्षेत्र में इटावा रोड पर पहुंची। तभी बालू पलट कर आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाद थार मार्ग पर पलट गई। हादसे में व्यापारी नेता और उनके दोनों पुत्र सहित सभी चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से मार्ग से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें