फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: लड़ते-लड़ते घर में घुस, फिर छत पर पहुंच गए दो सांड़; ग्रामीणों ने इस तरह नीचे उतारा

Thu, 31 Aug 2023 06:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दो सांड़ों की लड़ाई के दौरान ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों सांड़ लड़ते-लड़ते एक किसान के घर में घुसे और फिर सीढ़ियों से होते हुए छत पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
bulls fighting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ में सड़क से लेकर खेतों तक निराश्रित गोवशों का आतंक तो था ही, लेकिन बृहस्पतिवार को सांड़ लड़ते -लड़ते एक व्यक्ति के घर में नहीं बल्कि छत पर पहुंच गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सांड़ों को ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से नीचे उतारा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का आदेश दे रहें, लेकिन हकीकत इससे इतर है। इसका परिणाम है कि सांड़ों का आतंक है। मुख्यमंत्री के आदेश को अधिकारी ढाक के तीन पात के रूप में लेकर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को नजर अंदाज कर दे रहे हैं। जिसके कारण गोवंश एक तरफ जहां किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे। वहीं आबादी क्षेत्रों व मार्गों पर हादसों का सबब बन रहे हैं।

बृहस्पतिवार को कटैलिया गांव में कुछ गोवंश फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। जिन्हें किसानों ने खेत से बाहर खदेड़ दिया। कुछ समय बाद गोवंश का एक झुंड गांव में घुस आया। उनमें से दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों सांड़ लड़ते-लड़ते गांव निवासी किसान रामभरोसे के घर में घुस गए, यहां तक तो ठीक था, लेकिन दोनों सांड़ लड़ते हुए जीने के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

दोनों सांड़ नीचे नहीं उतर पा रहे थे। काफी देर तक दोनों मकान की छत पर खड़े रहे। ग्रामीणों ने रस्सी से दोनों को बांधा। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से दोनों सांड़ों को ग्रामीणों ने नीचे उतारा। इस घटना को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ किसान के दरवाजे पर जमा हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें