फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बने हैवान: शराब पिलाने के बाद किया कुछ ऐसा..., युवक नहीं मिला पा रहा खुद से नजरें; वीडियो कर दिया वायरल

Thu, 31 Aug 2023 05:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त के साथ कुकृत्य किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।  बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
 
विज्ञापन
man demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव के युवक को दो साथियों ने शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ कुकृत्य किया। एक आरोपी ने वीडियो बना लिया। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक ने गांव के ही दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रवि कठेरिया और उसका साथी उसे गांव के बाहर ले गए। इस दौरान आरोपियों द्वारा उसे शराब पिलाई गई। इस दौरान उसके साथ इन दोनों ने भी शराब का सेवन किया। शराब के नशे में दोनों दोस्तों ने उसके साथ गंदी हरकत करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ कुकृत्य किया। 

ये भी पढ़ें - सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था

विज्ञापन

दी जान से मारने की धमकी 

उसने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने कुकृत्य की वीडियो भी बना ली, जिसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो जब उसने वायरल होते हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - Agra: साहब...जल्दी में टिकट नहीं ले पाया, इस बार छोड़ दो, 55 बेटिकट समेत 163 यात्रियों से वसूले 69 हजार रुपये
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार 

थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक वीडियो के साथ शिकायत लेकर थाने पर आया था। तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - दोस्त के व्यापारी पिता को लूटा: झांसे में लिया और 50 लाख कर दिए पार; हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें