फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दबंगों ने युवक को दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा, जमकर किया तांडव; घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 20 Sep 2023 12:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दबंगों ने युवक को दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। बीच सड़क जमकर तांडव किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन
Agra: दबंगों ने युवक को दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दबंगों ने दुकान में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया। बुधवार की सुबह पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दबंगों ने बचाने आई महिला को भी नहीं बख्शा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन


घटना एतमाद्दौला थाना क्षेत्र की है। यहां करीब आधा दर्जन दबंगों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उन्हें बचाने आई महिला को भी धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसे भी चोट लग गई। एक युवक ने घर के अंदर घुसकर किसी तरह जान बचाई। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा का अय्याश दरोगा भेजा गया जेल: ग्रामीणों को धमकाने वाले दोनों एसआई हटाए गए; पीड़िता के घर पुलिस तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा बचने के लिए दुकान में घुस गया। दबंगों ने दुकान में घुसकर उसे जमकर पीटा। उन्होंने काफी देर तक तांडव मचाया। जान बचाकर थाने पहुंचे पीड़ितों ने दंबगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें