फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा अतिक्रमण किया तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा। कस्बा आलीपुर खेड़ा में उपजिलाधिकारी की देखरेख में शुक्रवार को बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। चेतावनी दी गई दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम आरएन त्रिपाठी, सीओ चंद्रकेश सिंह की देखरेख में अभियान चलाया गया। जेसीबी से गढ़िया चौराहा, मोटा रोड़ पर अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम ने कहा कि अभी अतिक्रमण हटाया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर अतिक्रमण जब्त करके जुर्माना भी वसूला जाएगा। सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लगाईं तो पहली बार में 500 रुपए, दोबारा एक हजार और तीसरी बार अतिक्रमण करने पर दो हजार रुपए वसूले जाएंगे। इंस्पेक्टर भोगांव रवींद्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज प्रवीण चौधरी, ग्राम प्रधान संतप्रकाश स्वर्णकार मौजूद रहे। संवाद
अतिक्रमण हटाकर चेतावनी दी
कुसमरा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को एसडीएम जयप्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह व चौकी इंचार्ज राजेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सदर बाजार से यादव नगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी गई। मुख्य चौराहे से चारों ओर रेहडी वालों अपनी सीमा में रेहड़ी लगाने के निर्देश दिए गए। बाद में व्यापारियों ने व्यापार मंडल के साथ एसडीएम व ईओ से नगर पंचायत कार्यालय में बैठक की। व्यापारियों ने मांग रखी कि दुकानों के आगे पड़ी टिनशेड नहीं हटवाई जाए। एसडीएम जयप्रकाश सिंह ने कहा कि व्यापारी कैंची फ्रेम पर छोटी टिनशेड लगा सकते हैं। फुटपाथ व नाला पर जो भी अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

अभियान में पक्षपात का आरोप
कुरावली। जीटी रोड पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में पूर्व में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को चिह्नित करके हटाए जाने की चेतावनी दी गई थी। बिना किसी चेतावनी के तीन दुकानों पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए बिना किसी पूर्व चेतावनी के जेसीबी मशीन द्वारा टिनशेड गिरा दिए गए हैं। गौरव जैन, नरेश कुमार, महेश ने डीएम से जांच कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें