फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सचिवों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड किशनी की ग्रामसभा समान में तैनात रहे छह सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने एडीओ पंचायत मैनपुरी को दिए हैं। इन सचिवों पर चल रही जांच के दौरान अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समान में वर्ष 2016 से 2021 तक आरती देवी प्रधान रही हैं। उनके कार्यकाल में हुई अनियमितताओं की जांच सीडीओ के आदेश पर चल रही है। इस कार्यकाल में समान में तैनात रहे छह सचिवों को अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन्होंने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। इससे जांच अवरुद्ध चल रही है। डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने इस दौरान ग्राम पंचायत समान में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी रजनेश कुमार, स्वतंत्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी धनवेश सिंह, जितेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह सहित शिवदयाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे शिवदयाल सिंह सेवानिवृत हो चुके हैं। इन सचिवों पर अभिलेखीय चार्ज नहीं होने के बाद भी ग्राम पंचायत समान की ग्राम निधि से धनराशि आहरित करने का आरोप है। डीपीआरओ ने रिपोर्ट की प्रति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें