फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 13 Nov 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में मंगलवार को एक सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला। किसान खेत में घुसे आवारा पशुओं को भगाने गया था। इस दौरान एक साड़ ने उस पर हमला कर दिया। हादसे के बाद किसान के घर में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी 35 वर्षीय किसान सुनील कुमार मंगलवार की सुबह घर पर था। तभी कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसके खेत में आवारा पशु बाजरा की फसल चर रहे हैं। जानकारी मिलते ही वह खेत की ओर दौड़ गया। 

वहां पहुंचने के बाद फसल को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशुओं को भगाने लगा। इस बीच सांड़ के झुंड ने किसान को घेर लिया। इसी बीच अचानक एक सांड़ आक्रामक होकर किसान सुनील पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे उठाकर पटक दिया। 
विज्ञापन


किसान का सिर वहां लगे नलकूप की पक्की नाली में जा लगा। इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल सुनील को लेकर  अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव शाहजहांपुर में सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले किसान सुनील कुमार की पत्नी विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। किसान की मौत के बाद रिश्तेदार व ग्रामीण ढांढस बधाने के लिए घर पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें