फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गरीब रथ एक्सप्रेस से टकराया सांड़, एक घंटे प्रभावित रही डाउन लाइन

Mon, 14 Oct 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
गरीब रथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली रेलखंड पर रविवार शाम गरीब रथ एक्सप्रेस से एक सांड़ टकरा गया। सांड़ टकराने से इंजन का काउ कैचर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान करीब एक घंटे ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी रही। इसके कारण पांच राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेन प्रभावित रहीं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर पटना जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन से रविवार शाम 5.40 बजे करीब दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अलीगढ़ के दाऊद खां रेलवे स्टेशन के निकट सांड़ टकरा गया। ट्रेन से टकराते ही सांड़ के चिथड़े उड़ गये। हादसे के बाद सांड़ के मांस के लोथड़े इंजन में फंस गये। 

इंजन का प्रेशर पाइप फट

घटना में ट्रेन के इंजन का काउ कैचर क्षतिग्रस्त हो गया और प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते ट्रेन खड़ी हो गई। रेल चालक ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर संबंधित विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से आ रही डाउन लाइन की सभी ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया। करीब एक घंटे बाद इंजन में आई खराबी को दूर कर एवं इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को निकालने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

इस दौरान नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कोलकता राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें