फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर या हैवान: ट्रक में ठूंसकर भरे थे भैंस व पड्डे, हिंदूवादियों ने पकड़े; जमकर हुआ हंगामा

Sat, 23 Dec 2023 06:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पशुओं की हालत देख हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान ट्रक के शीशे तोड़  दिए गए। ट्रक से दो लोगों को पकड़कर उनके साथ मारपीट कर दी गई। 
 
विज्ञापन
ट्रक में ठूंसकर भरे थे भैंस व पड्डे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  शमशाबाद कस्बे के गांधी चौक के पास से हिंदूवादियों ने ऐसे ट्रक को पकड़ा जिसमें भैंस व पड्डे ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पशुओं की हालत देख हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान ट्रक के शीशे तोड़  दिए गए। ट्रक से दो लोगों को पकड़कर उनके साथ मारपीट कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों  को उनके चंगुल से बचाकर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये मामला शमशाबाद कस्बे के गांधी चौक का है। बताया जा रहा है कि ट्रक मुरैना से सादाबाद कट्टीखाने जा रहा था। इसमें पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पशुओं की हालत देख  हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। ट्रक सवार दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों  को उनके चंगुल से बचाकर हिरासत में लिया है। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें