फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में मायावती: आगरा मंडल में बसपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, योगेश द्विवेदी को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 28 Jun 2021 12:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

आगामी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए योगेश कुमार द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। विगत 2014 में मथुरा लोकसभा से हेमा मालनी और सासंद जयंत चौधरी के सामने योगेश कुमार चुनाव लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
मायावती ने योगेश कुमार द्विवेदी को बनाया आगरा मंडल का प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पंडित योगेश कुमार द्विवेदी को आगरा मंडल का प्रभारी बनाया है। अभी तक योगेश कुमार द्विवेदी मथुरा जनपद में बसपा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सभाल रहे थे। मायावती ने लखनऊ बुलाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


आगामी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए योगेश कुमार द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। विगत 2014 में मथुरा लोकसभा से हेमा मालनी और सासंद जयंत चौधरी के सामने योगेश कुमार चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा के चुनाव में उन्हें एक लाख 85 हजार वोट मिले थे और वे तीसरे नंबर पर रहे थे।

वहीं 2017 में मायावती ने मथुरा-वृंदावन विधानसभा से विधायक की टिकट देकर चुनाव लड़ाया था। ये चुनाव भी वे हार गए थे। योगेश कुमार द्विवेदी वृंदावन नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा के बड़े पुत्र हैं। इससे पहले योगेश राजस्थान, दिल्ली, गोरखपुर के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं आगामी विधानसभा चुनाव में मायावती किसी एक जाति पर निर्भर न रहकर सर्व जाति के वोटों पर ध्यान दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें