आगरा। बसपा ने धनौली के नगला शंकर लाल स्थित अंबेडकर पार्क पर बृहस्पतिवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया।
समारोह में आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा, फिरोजाबाद आदि जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि आगरा,अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद के मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव और विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह बघेल और रूप सिंह नोनेरिया रहे। मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने एसआईआर में रह गए लोगों को फॉर्म भरकर वोटर बनने का आह्वान किया। इस दौरान अन्य पार्टियों को छोड़कर आए करीब 100 लोगों ने पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर किरण प्रभा केसरी, प्रताप सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष विमल वर्मा, जितेंद्र कुमार, अजय सिंह गौतम, सुशील कुमार भंडारी, नेमीचंद चौधरी, स्वदेश कुमार उर्फ सुमन, भारतेंदु अरुण, राजू उपाध्याय,जितेंद्र कर्दम आदि मौजूद रहे। संवाद