फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिंपल के जन्मदिन पर काटा केक, बांटी खिचड़ी, गाए गीत

विज्ञापन
डिंपल यादव का जन्मदिन मनाते सपाई
विज्ञापन
आगरा। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन बृहस्पतिवार को सादगी और सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कहीं केक कटा तो कहीं खिचड़ी वितरण हुआ। महिलाओं ने गीत भी गाए।
विज्ञापन

सपा कार्यालय से लेकर शहर में कई जगह कार्यक्रम हुए। फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा ने 21 किलो का केक काटा। जिलाध्यक्ष कुसुमलता ने कहा कि डिंपल यादव महिलाओं की आवाज हैं। प्रदेश सचिव ममता टपलू ने कहा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं।
सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इस दौरान श्रीकृष्ण वर्मा, राम सहाय यादव, पवन प्रजापति मौजूद रहे। उधर, दयालबाग में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, नितिन कोहली और प्रियंका चौहान ने खिचड़ी वितरण किया। शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, मधुकर अरोड़ा, प्रवीणा पालीवाल, सरिता यादव, उर्मिला तोमर, सर्वेश चौहान, प्रमिला सिंह, शीतल चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता राहुल चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर केक काटा। इस दौरान आफताब कुरैशी, केपी चौधरी, हुकुम सिंह, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें