फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: भोगांव से बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार से अमीर हैं उनकी पत्नी, 14.40 करोड़ की है संपत्ति

Sun, 30 Jan 2022 12:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अब तक दाखिल नामांकन पत्रों के अनुसार स्वयं पर अचल संपत्ति के मामले में मैनपुरी से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव पहले स्थान पर हैं। लेकिन पति-पत्नी दोनों की अचल संपत्ति के योग में बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार ही आगे हैं। 
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शनिवार को भोगांव विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाले बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने अचल संपत्ति के मामले में अब तक सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के आबकारी मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह तक सब उनसे पीछे हैं। उन्होंने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। 

विज्ञापन

बसपा ने भोगांव सीट से अशोक कुमार को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने नामांकन दाखिल किया। नामांकन में दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। अशोक कुमार स्वयं 5.78 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं, उनकी पत्नी माधवी चौहान उनसे कहीं आगे हैं। 
उनकी पत्नी के पास 14.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अब तक दाखिल नामांकन पत्रों के अनुसार स्वयं पर अचल संपत्ति के मामले में मैनपुरी से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव पहले स्थान पर हैं। उनके पास 7.95 करोड़ रुपये की और उनकी पत्नी वंदना यादव के पास 4.51 करोड़ की अचल संपत्ति है। लेकिन पति-पत्नी दोनों की अचल संपत्ति के योग में अशोक कुमार ही आगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव विधानसभा क्षेत्र 
- बसपा प्रत्याशी- अशोक कुमार 
- उम्र: 47 वर्ष
- शिक्षा: हाईस्कूल 
- मुकदमे: शून्य
- स्वयं ने आयकर विवरण भरा: 293020 रुपये (वर्ष 2020-21)
- पत्नी माधवी चौहान ने आयकर विवरण भरा: शून्य
- स्वयं पर नकद: 195530 रुपये 
- पत्नी पर नकद: 98520 रुपये
- स्वयं पर वाहन: स्कॉर्पियो
- पत्नी पर वाहन: नहीं 
- असलहा: स्वयं पर राइफल, 12 बोर गन और रिवॉल्वर 
- सोना: स्वयं पर सौ ग्राम व पत्नी पर 150 ग्राम
- स्वयं पर चल संपत्ति- 3029461 रुपये 
- पत्नी पर चल संपत्ति- 774520 रुपये
- स्वयं पर अचल संपत्ति- 57849725 रुपये
- पत्नी पर अचल संपत्ति- 144000000 रुपये
- स्वयं पर ऋण- शून्य
- पत्नी पर ऋण- शून्य 

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र
बसपा प्रत्याशी- गौरव नंद 
- उम्र: 36 वर्ष
- शिक्षा: एमबीए, एलएलबी
- मुकदमे: चार
- स्वयं ने आयकर विवरण भरा: 5106780 रुपये (वर्ष 2019-20)
- पत्नी अल्पना ने आयकर विवरण भरा: शून्य
- स्वयं पर नकद: 9000 रुपये 
- पत्नी पर नकद: 5000 रुपये
- स्वयं पर वाहन: चार कार, एक मोटरसाइकिल
- पत्नी पर वाहन: नहीं 
- सोना: स्वयं पर 80 ग्राम व पत्नी पर 20 ग्राम
- स्वयं पर चल संपत्ति- 4.35 करोड़ रुपये 
- पत्नी पर चल संपत्ति- 04.20 लाख रुपये
- स्वयं पर अचल संपत्ति- सात लाख रुपये
- पत्नी पर अचल संपत्ति- शून्य रुपये
- स्वयं पर ऋण- 30 लाख रुपये रुपये 
- पत्नी पर ऋण-शून्य 

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस प्रत्याशी- विनीता शाक्य 
- उम्र: 41 वर्ष
- शिक्षा: बीए
- मुकदमे: शून्य
- स्वयं ने आयकर विवरण भरा: शून्य
- पति मनोज कुमार ने आयकर विवरण भरा: शून्य
- स्वयं पर नकद: 15000 रुपये
- पति पर नकद: 20000 रुपये
- स्वयं पर वाहन: नहीं
- पति पर वाहन: मोटरसाइकिल
- सोना: स्वयं पर 20 ग्राम 
- स्वयं पर चल संपत्ति- 2.25 लाख रुपये 
- पति पर चल संपत्ति- 01.45 लाख रुपये
- स्वयं पर अचल संपत्ति- 7.79 लाख रुपये
- पति पर अचल संपत्ति- शून्य
- स्वयं पर ऋण-शून्य 
- पति पर ऋण-शून्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें