फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की बनेगी आगामी सरकार, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

विज्ञापन
कासगंज में बसपा के कैडर कैंप में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी ने एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन जिला स्तर पर किया। जिसमेें बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पांचवी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने और बसपा की सरकार बहुमत से बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल रणवीर कश्यप ने कहा कि आगामी समय में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पिछले शासन के दौरान की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। इसी के साथ ही भाजपा और सपा सरकार की खामियों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएं। मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने भी पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों के बारे में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। कैडर कैंप में मुख्य सेक्टर प्रभारी कमल कुमार बौद्ध, शैतान सिंह भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमपाल सिंह, डीपी राना, डॉ. जसवीर सिंह, सेक्टर प्रभारी हुंडी लाल बघेल, चेयरमैन मोहनपुर सुुभाष चंद्र शाक्य, डॉ. राजीव शर्मा, शिवदयाल टॉप्सन, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें