फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक:दिव्यांग के ऊपर पलट गई ईंटों से भरी ट्ऱॉली, जिस तरह हुई उसकी मौत; दृश्य देख कांप गए लोग

Thu, 30 Oct 2025 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

चंदसोरा में हाइवे पर अनियंत्रित होकर ईट भरी ट्रॉली बगल में चल रहे दिव्यांग व्यक्ति पर पलट गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदसोरा में धोलपुर भरतपुर हाइवे पर ईंट से भरे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली बगल में चल रहे दिव्यांग पर पलट गई। वो उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन



गांव चंदसोरा निवासी दिव्यांग युवक धर्मपाल 55 वर्षीय पुत्र स्व करन सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे अपनी ट्राइसाइकिल से कहीं जा रहा था। तभी गांव चंदसोरा में धौलपुर भरतपुर हाइवे पर शिवा गार्डन के पास ईंट से भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर उस पर पलट गई।

हादसे में दिव्यांग व्यक्ति ईंट भरी ट्रॉली के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रॉली और ईटों के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें