फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक, दोस्ती और दगाबाजी: शादी का वादा कर प्रेमी ने दिया धोखा, युवती ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा की एक युवती से बुलंदशहर के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की। उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की युवती से एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती हुई। फिर शादी का वादा किया। होटल में ले जाकर संबंध बनाए। अब दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने मुकदमे के आदेश संबंधित थाना पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवती की पहचान तीन साल पहले फेसबुक पर बुलंदशहर के युवक से हुई थी। उसने बताया कि वह मथुरा में पढ़ाई करता है। दोनों में पहले चैटिंग हुई। बाद में मोबाइल नंबर लेकर बात करने लगे। आरोप है कि एक दिन युवक उससे मिलने आया। 

होटल में बनाए शारीरिक संबंध
रकाबगंज क्षेत्र स्थित होटल में ले गया। शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने पढ़ाई पूरी होने के बाद युवती से दूरी बना ली। हालांकि उसने कई बार युवती से रुपये भी मांगे। युवती रकम ट्रांसफर कर देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि युवक ने दूसरी जगह सगाई कर ली है। उसने फोन पर शादी का विरोध किया। इस पर युवक धमकी देने लगा। युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। शुक्रवार को युवती ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। चैटिंग के साक्ष्य दिए। युवक के साथ खिंचाई फोटो भी उसके पास हैं।
 
थाने पर नहीं हुई सुनवाई 
युवती का आरोप है कि वह सबसे पहले शिकायत लेकर थाना जगदीशपुरा पहुंची थी। उसे थाना रकाबगंज भेज दिया गया। मगर, वहां से दोबारा थाना जगदीशपुरा भेज दिया गया। दोबारा जगदीशपुरा गई तो वहां से महिला थाना भेज दिया गया। तब एसएसपी ऑफिस आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें