फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत में कंस वध के लिए चली गोली से किशोर की मौत

Mon, 19 Nov 2018 04:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : ani
विज्ञापन

भागवत कथा में कंस वध के लिए चलाई गई गोली किशोर के सीने में जा लगी। गोली लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एएसपी, सीओ समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भदुइया मठ गांव स्थित मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। रविवार शाम भागवत में पेड़ पर लटक रहे कंस के पुतले को लोग मारने के लिए फायर कर रहे थे। तभी अचानक चली गोली मौके पर मौजूद प्रदीप (14) पुत्र सुरेश के सीने में जा लगी।

गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया और लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में किशोर को उपचार के लिए ले जाया जाने लगा लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना से इलाका पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर एएसपी संजय कुमार एवं सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोली मारने वाले व्यक्ति की जांच कर पता लगा रही है। 

भागवत कथा में कंस मारने को गोली चलाई गई थी। गोली किशोर के सीने में लगी है। मामले की जांच कराकर गोली मारने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।- संजय कुमार एएसपी एटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें