फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी: 'धूमधड़ाका' से निकल सकता है ट्रैफिक का दम, पुलिस ने नहीं बनाया कोई प्लान

Mon, 19 Nov 2018 02:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा में देवोत्थान एकादशी पर बैंडबाजा और बारात से ट्रैफिक का दम निकल सकता है। यातायात पुलिस के पास जाम से निपटने का कोई प्लान नहीं है। देवोत्थान एकादशी पर सबसे ज्यादा शादियां होती हैं। शहर से लेकर देहात के शादी स्थल बुक रहते हैं। 
विज्ञापन


सड़कों पर बारात ही बारात नजर आती हैं। बारात एमजी रोड से होकर भी निकलती हैं। ऐसे में एमजी रोड पर जाम लगना तय है। इसके अलावा भी हाईवे और अन्य रास्तों पर भी हर साल बारातों से जाम लगता है। शादी स्थलों और होटलों के बाहर वाहनों की अवैध रूप से पार्किंग की जाती है। 

पुलिस के पास इस जाम से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। पुलिस की ओर से कोई प्लान भी नहीं बनाया जाता है। रात में जाम की समस्या अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि यातायात पुलिस भी ड्यूटी खत्म कर चुकी होती है। 
विज्ञापन


यह जाम के स्थल 
शहर के जगदीशपुरा, बोदला, शाहगंज, ताजगंज, माल रोड, फतेहाबाद रोड, दयालबाग, रामबाग, यमुना किनारा रोड, सिकंदरा क्षेत्र में अक्सर भीषण जाम लगता है।  

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि अगर समस्या होती है तो यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। हाईवे पर भी फोर्स रहेगा। जाम से निपटने के इंतजाम किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें