फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार में उतरेंगी दोनों बेटियां, बांकेबिहारी के किए दर्शन

Sat, 20 Apr 2024 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार कर रहीं हेमा मालिनी को अब उनकी बेटियों का साथ भी मिलेगा। उनकी दोनों बेटियां मथुरा पहुंच चुकी हैं। वे यहां अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। 
विज्ञापन
अभिनेत्री ईशा और आहना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की बेटी ईशा और आहना देवल शनिवार को वृंदावन पहुंचीं। मथुरा से लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं मां हेमा मालिनी का प्रचार करने आई ईशा और आहना ने यहां सबसे पहले बांके बिहारी महाराज  के दर्शन किए। फूल बंगला में विराजमान बांके बिहारी के दर्शन कर मंत्र मुग्ध हो गईं।  
विज्ञापन



शनिवार को अभिनेत्री ईशा और आहना बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने जगमोहन में फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी जी को वी आई पी गैलरी में पहुंच कर निहारा। दोनों बहनों ने करीब  दस मिनट तक भगवान बांके बिहारी महाराज के सामने हाथ जोड़कर दर्शन किए। मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने  भगवान का अंग वस्त्र और प्रसाद उन्हें प्रदान किया।

 

बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं ईशा और आहना ने भगवान बांके बिहारी के समक्ष माथा टेका और उनसे मन्नत मांगी। इस दौरान मंदिर के सेवायत संतू गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। दर्शन के दौरान अपने साथ लाए कान्हा को भी बांके बिहारी जी के दर्शन कराए। 

 
विज्ञापन

बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर आईं ईशा ने कहा कि बहुत कुछ मांगा बांके बिहारी जी से हम सब इंसान है सबसे ज्यादा ब्लेसिंग चाहिए यही मांगने आए हैं। तीसरी बार हेमा मालिनी के मथुरा से चुनाव लडने पर कहा की उनकी मां कृष्ण भक्त हैं,बहुत सालों से जब हम बहुत छोटे थे तब यहां आते थे पूरा परिक्रमा किया हर मंदिर का।  ईशा ने कहा कि 'हेमा जी एक बार फिर मथुरा की तरफ से जीतने वाली हैं और वह जीतेंगे। '

ईशा और आहना यहां पर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जाकर अलग अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगी। ईशा और आहना गिर्राज महाराज कॉलेज में कनेक्टेड सत्र में भाग लेंगी। इसके बाद वह जीएलए यूनिवर्सिटी जायेंगी जहां वह इंट्रेक्टिव सत्र में शामिल होंगी। 2 घंटे जीएलए यूनिवर्सिटी में रुकने के बाद दोनों बहन संस्कृति यूनिवर्सिटी जायेंगी जहां वह वार्षिक उत्सव स्पार्क 2024 में सहभागिता करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें