फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: प्रोन्नत किए जाने के निर्णय से विद्यार्थी परेशान तो करा सकते हैं काउंसलिंग

Mon, 28 Jun 2021 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बोर्ड के निर्णय से परेशान विद्यार्थियों के अभिभावक मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिकों से संपर्क हैं। वे उनको समस्या का समाधान बताएंगे। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस निर्णय से कुछ छात्र-छात्राएं परेशान भी हैं। 
विज्ञापन


उनका मानना है कि तैयारी के आधार पर वह परीक्षा में अधिक अंक ला सकते थे। प्रोन्नत में नुकसान हो सकता है। ऐसे छात्र-छात्राएं जीआईसी मैदान के सामने स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं। मनोवैज्ञानिक उनकी समस्या का समाधान बताएंगे। 

आगरा के मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छात्रों को समझाया जा रहा है कि परिस्थितियां सामान्य होने पर परीक्षा का विकल्प भी मिलेगा। अंकों से अधिक विषय पर उनकी पकड़ प्रतियोगिता परीक्षाओं आदि में काम आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमण की वजह से तनाव में हैं या फिर भविष्य के संबंध में चिंतित हैं, तो भी केंद्र पर पहुंचकर काउंसलिंग करा सकते हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के अलावा केंद्र पर सहायक मनोवैज्ञानिक डॉ. साहब सिंह काउंसलिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे।  

केंद्र पर जाए बिना भी करा सकते हैं काउंसलिंग 
छात्र-छात्राएं फोन के माध्यम से भी काउंसलिंग करा सकते हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मोबाइल नंबरों - 9528528175 और 9897008880 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर- 18001805311 पर संपर्क करके भी काउंसलिंग करा सकते हैं। साथ ही ई-मेल आईडी mandaliymanovigyankendraagra@gmail.com पर भी अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें