केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस निर्णय से कुछ छात्र-छात्राएं परेशान भी हैं।
उनका मानना है कि तैयारी के आधार पर वह परीक्षा में अधिक अंक ला सकते थे। प्रोन्नत में नुकसान हो सकता है। ऐसे छात्र-छात्राएं जीआईसी मैदान के सामने स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं। मनोवैज्ञानिक उनकी समस्या का समाधान बताएंगे।
आगरा के मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छात्रों को समझाया जा रहा है कि परिस्थितियां सामान्य होने पर परीक्षा का विकल्प भी मिलेगा। अंकों से अधिक विषय पर उनकी पकड़ प्रतियोगिता परीक्षाओं आदि में काम आएगा।