फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईस्कूल की छात्रा को ब्लैकमेल कर ट्रांसफर कराए 40 हजार रुपये, पिता ने दर्ज कराया केस; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 Oct 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

छात्रा के मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे अच्छी तरह जानता है। उसके पास अश्लील फोटो और वीडियो हैं। छात्रा इससे अवसाद में आ गई।
विज्ञापन
Girl Student demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने उसे ब्लैकमेल कर 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पिता की शिकायत पर लोहामंडी पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री 10वीं की छात्रा है। पुत्री के मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम शोभित बताया। पुत्री से कहा कि उसे अच्छी तरह जानता है। उसके पास पुत्री के अश्लील फोटो और वीडियो हैं। यह सुन वह डर गई। 

आरोपी ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। पुत्री ने 40 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। बाद में परेशान होकर नंबर ब्लाॅक कर दिया तो आरोपी धमकी देने लगा। जिससे पुत्री अवसाद में आ गई। स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोपी इसके बाद नए-नए नंबरों से सभी परिजन को कॉल करने लगा। सोमवार को उनके नंबर पर भी कॉल किया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें