ज्यादा रुपये देने की शिकायतें आईं
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्लेटलेट्स की कालाबाजारी की शिकायत पर राजपुर चुंगी क्षेत्र के दो ब्लड बैंक की जांच भी की है। एक मामले में मिनी पैक के 1400 रुपये वसूले गए थे। ब्लड बैंक ने अतिरिक्त रुपये वापस कराए। सभी ब्लड बैंक से फीस और हेल्प लाइन नंबर चस्पा करने को कहा गया है। रिकॉर्ड भी मंगा रहे हैं।
यमुनापार क्षेत्र से आ रहे ज्यादा तीमारदार
लोकहितम ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल का कहना है कि फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, मिनी पैक और जंबो पैक की बढ़ी मांग पर उसकी कालाबाजारी शुरू हो गई है। यमुनापार क्षेत्र से सबसे ज्यादा मांग आ रही है। पूछताछ में एक-दो संदिग्ध भी मिले, जब डॉक्टर से बात कराने की कहा तो वह बहाने बनाकर लौट गए।
संदिग्ध मिलने पर नहीं दिया जाता जंबो पैक
प्लेटलेट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। बीते चार दिन में 50 जंबो पैक की सप्लाई हुई। वायरल फीवर और डेंगू में बढ़ती मांग के कारण एजेंट कमीशनखोरी करते हैं। डोनर से पूछताछ करने पर संदिग्ध नजर आने पर पैक नहीं दिया जाता है।
- अरविंद आचार्य, मैनेजर, समर्पण ब्लड बैंक
फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल बुखार: प्लेटलेट्स की भारी कमी, कानपुर-लखनऊ से आपूर्ति, 'खाकी' बनी मददगार, किया रक्तदान