फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने गुरू के ताल से एत्मादपुर तक लिया 'जन आशीर्वाद'

Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नारा लगा कि सौ में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है। 
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बीएल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को गुरू के ताल से एत्मादपुर तक फूल मालाओं से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का स्वागत हुआ। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नारा लगा कि सौ में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के स्वागत के लिए गुरू के ताल से एत्मादपुर तक जगह जगह मंच सजाए गए। 

विज्ञापन


जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह एहसास रहेगा कि उनके बीच का व्यक्ति मंत्री बना है। कर्मठ कार्यकर्ता चुनाव लड़ाए बिना भी मंत्री बनाया जा सकता है। 

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप चौहान, मेयर नवीन जैन, पूर्व मेयर अंजुला माहौर, पार्षद शरद चौहान, राजेश प्रजापति, संजय राय, टीएन अग्रवाल, नवीन गौतम, राजीव लवानियां, रोहित कत्याल, सुनील करमचंदानी, मनोज गर्ग, यादवेंद्र शर्मा, जेडी शर्मा, बंटी ग्रोवर, हेमंत भोजवानी, रामकुमार जादौन, डॉ. प्रदीप उप्रैती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से दिया धक्का तो धरने पर बैठा कार्यकर्ता
केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए मंच बनाया गया, जिस पर वार्ड अध्यक्ष राजकुमार गोयल खड़े थे, लेकिन उनका आरोप है कि महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने उन्हें धक्का देकर उतार दिया। इस पर राजकुमार गोयल धरने पर बैठ गए। इससे हंगामा हो गया। 

अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के मुताबिक भीड़ में धक्का मुक्की हो गई होगी, उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया। यह विरोधियों की साजिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें