फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में जीत के बाद भाजपा चलाएगी सक्रिय सदस्यता अभियान, इस बार बदले हैं नियम

Mon, 17 Jun 2019 11:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
BJP - फोटो : GOOGLE
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। भाजपा पांच जुलाई से 10 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 
विज्ञापन


कार्यक्रमों की रूपरेखा पर लखनऊ में हुई बैठक से लौटे महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि पार्टी का वही व्यक्ति सक्रिय सदस्य बनेगा, जो 100 नए सदस्य बनाएगा।

पार्टी मिस्ड कॉल के माध्यम से नए सदस्य बनाएगी। जल्द ही इसका नंबर जारी किया जाएगा। पूर्व में रहे सक्रिय सदस्यों की सदस्यता 5 जुलाई को स्वत: समाप्त हो जाएगी। वे 100 नये सदस्य बनाने के बाद ही सक्रिय सदस्य बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान इस बार नये सदस्यों के से फार्म भी भरवाए जाएंगे। ताकि ‘सी’ श्रेणी वाले बूथ चिह्नित किए जा सकें। 25 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच मंडल इकाइयों के अध्यक्ष का चुनाव होगा। 21 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच जिला और महानगर इकाइयों के अध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें