फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद नेताओं पर फोड़ा ठीकरा: मथुरा में भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सावित्री चौधरी ने लगाए विधायक पर गंभीर आरोप

Wed, 14 Jul 2021 11:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

सावित्री चौधरी ने कहा कि प्रमुख पद के चुनाव में उनकी हार जिलाध्यक्ष मधु शर्मा और विधायक पूरन प्रकाश द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी चंचल चौधरी का साथ देने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि उसके पास 43 सदस्य थे। दूसरे प्रत्याशी के पास 38 सदस्य थे। उसके बाद भी सांठगांठ कर मुझे जबरन हरवा दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं पर आरोप लगाने वाली सावित्री चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सावित्री चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनकी हार के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक जिम्मेदार हैं। प्रेसवार्ता कर सावित्री चौधरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष और विधायक ने दूसरे प्रत्याशी का साथ दिया। पार्टी नेतृत्व को भी शिकायत की है। 

विज्ञापन


हाथरस रोड पर स्थित बिचुपरी पैठ परिसर स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता में सावित्री चौधरी ने कहा कि प्रमुख पद के चुनाव में उनकी हार जिलाध्यक्ष मधु शर्मा और विधायक पूरन प्रकाश द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी चंचल चौधरी का साथ देने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि उसके पास 43 सदस्य थे। दूसरे प्रत्याशी के पास 38 सदस्य थे। उसके बाद भी सांठगांठ कर मुझे जबरन हरवा दिया। पुन: मतगणना की मांग पर एआरओ भी ताला लगा कर चले गए। वह प्रार्थनापत्र लेकर डीएम के समक्ष गई तो अंदर नहीं जाने दिया। पुलिसकर्मियों से बाहर निकलवा दिया। दूसरे प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिलवा दिया। 

इस दौरान पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा दूसरे दल के प्रत्याशी का साथ दिया गया है। इस संबंध में पार्टी नेतृत्व को भी अवगत करा दिया गया है। प्रत्याशी ने भी पत्र भेज कर शिकायत की है। इस मौके पर गब्बर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पवन चौबे, सुरेश प्रधान, विक्रम सिंह, कौशलेंद्र सिंह, शैलेंद्र दीक्षित, कैलाश शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक पूरन प्रकाश का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मतदान वाले दिन मैं नौहझील में था। राया गए ही नहीं था। मैंने किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य या उसके परिजनों से कोई बात नहीं की है। चंचल चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। अभी भी वह भाजपा में है। मैंने कभी भी पार्टी के विरोध में कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन


आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में दो संक्रमित ठीक हुए, एक नया मिला, 37 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें