फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव के टिकट वितरण पर गौरव भाटिया का तंज, कहा- सपा ने किसानों की जमीन हड़पने वाले को प्रत्याशी बनाया

Wed, 26 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में आए गौरव भाटिया ने समाजवादी पार्टी के मुखिया को आड़े हाथों लिया और करारे प्रहार किए।
विज्ञापन
आगरा आए गौरव भाटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि प्रदेश में सपा ने गुंडे, माफिया को टिकट दिए हैं, अन्न संकल्प लेने वाले अखिलेश बताएं कि किसानों की जमीन हड़पने के आरोपी आजम खां को टिकट देकर क्या किसानों के साथ अन्याय नहीं किया है। 
विज्ञापन

शिल्पग्राम स्थित भाजपा ब्रज क्षेत्र के मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में भाटिया ने प्रदेश सरकार के पांच साल के कार्यों को गिनाया। दावा किया कि ब्रज की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी इस बार ब्रज में क्लीन स्वीप करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मैदान में कहीं नहीं हैं। इस दौरान हरीशचंद्र श्रीवास्तव, नवल तिवारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने उत्तर, छावनी में बैठक करके कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुटने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को कहा गया कि अपने बूथ, वार्ड, सेक्टरों को ही पूरी विधानसभा समझकर प्रचार प्रसार करना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें