फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर तीन से 303 सीटों पर पहुंची

विज्ञापन
कासगंज में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मंचासीन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व अन्? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को शुरू हो गया। प्रशिक्षण वर्ग का आगाज श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा नीति और कार्यकर्ता के बल पर तीन लोकसभा सीट से 303 सीटों तक पहुंची। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलकर हासिल हुआ है। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा ने की। द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि नए भारत के निर्माण करना हमारा उद्देश्य है। इसमें विकास की गति तेज हो और विकासशील देश से भारत विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने की। जिलाध्यक्ष पूणेंद्र सोलंकी ने सभी प्रशिक्षण वर्ग में आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री राजवीर भल्ला ने किया। कौशल साहू, सुरेश माहेश्वरी, संजय पुंडीर, संजीव चौहान, प्रदीप वर्मा, अजीत चौहान, शरद गुप्ता, संजय दुबे, डा. भगवान सिंह, सुनील चौधरी, राणजीत सिंह, विष्णु देव पाठक, ऋषि अग्रवाल, ब्रजेश उपाध्याय, केके सक्सेना, मिथलेश राणा, रविंद्र ब्रह्मचारी, केपी सिंह, अनिरुद्ध प्रताप, अनुपम यादव, डीएस पाल, सीमा शाक्य, सपना यादव, प्रिया सोलंकी, हरिओम वर्मा, शीलेंद्र यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
प्रशिक्षण वर्ग में रात्रि में हुए देश भक्ति के गीत
कासगंज। प्रशिक्षण वर्ग में रात्रि विश्राम के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति के गीत गाए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कविताएं सुनाई गईं। कलाकार विपिन अंजान, जितेंद्र राही, अखिलेश अकेला, मुन्नालाल मतवाला, सुभाष भेरो आदि ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं भाजपा की रीति और नीति को भी गीत के माध्यम से बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें