फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स अस्पतालः BJP सांसद मनोज तिवारी बोले लाइसेंस रद्द करने का फैसला सही नहीं

Mon, 11 Dec 2017 06:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को वृंदावन पहुंचे तिवारी ने कहा कि लाइसेंस रद्द करने का केजरीवाल सरकार का फैसला सही नहीं है।
विज्ञापन


वह शनिवार को वृंदावन में गोशाला नगर स्थित परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आए थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि एक ओर केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्रेरित करती है। 

दूसरी ओर मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करके दोहरी नीति अपना रही है। कहा कि केजरीवाल की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को अपने सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने में विफल

प्रदूषण - फोटो : amar ujala
दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के मामले पर कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण रोकने में विफल हो रही है। आज यमुना में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार दिल्ली राज्य ही है लेकिन केजरीवाल सरकार कुछ नहीं कर ही है। गुजरात चुनावों पर मनोज तिवारी ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें