दिल्ली में मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को वृंदावन पहुंचे तिवारी ने कहा कि लाइसेंस रद्द करने का केजरीवाल सरकार का फैसला सही नहीं है।
वह शनिवार को वृंदावन में गोशाला नगर स्थित परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आए थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि एक ओर केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्रेरित करती है।
दूसरी ओर मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करके दोहरी नीति अपना रही है। कहा कि केजरीवाल की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को अपने सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।