विधायक के चाचा की है मिष्ठान भंडार की दुकान
विधायक भगवान सिंह के चाचा जगदीश कुशवाहा की खेरिया मोड़ पर नत्थी मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। बुधवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गाैतम दुकान पर पहुंचे। जगदीश कुशवाहा का आरोप है कि दुकान में प्लास्टिक के गिलास मिलने पर इंस्पेक्टर ने एक हजार रुपये का चालान काटा मगर 3000 रुपये ले लिए।
ये भी पढ़ें - पुत्रवधू पर आया दिल: सीने में घोंपा चाकू और फिर...इस पिता ने जिस तरह जवान बेटे का किया कत्ल; कांप उठेगा कलेजा
जमीन पर गिराकर की पिटाई
बाद में बुलडोजर से दुकान का शटर और काउंटर तोड़ डाला। विरोध करने पर उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। पत्नी और भाई के साथ भी अभद्रता की। मामले में नगर निगम कर्मचारियों ने भी मारपीट के आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों ने चाैकी में तहरीर दी थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था।
ये भी पढ़ें - आसमान से आई आफत: सड़क पर जा रहे ई-रिक्शा चालक के साथ ऐसा हादसा, कांप गए लोग; हालत गंभीर
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में जगदीश कुशवाहा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। प्रदीप गाैतम और प्रताप नामजद और 20 अज्ञात आरोपी हैं। वीडियो में नगर निगम के कर्मचारी पिटाई करते दिख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बुलडोजर से तोड़फोड़ नजर आ रही है। दोनों अहम साक्ष्य हैं।
नगर निगम कर्मचारियों में भी आक्रोश
दूसरी ओर इस मामले में नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि वीडियो पहले के नहीं है। बाद वाले दिखाए जा रहे हैं। उनके कर्मचारियों से मारपीट की गई। इसके बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में प्रदर्शन भी किया।