फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिया कार्यकर्ताओं को 'चुनावी मंत्र'

Fri, 10 May 2019 04:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मंत्री भी दिया। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र के 438 बूथों में से 300 बूथों पर 70 फीसदी से अधिक मतदान कराने के लिए मंत्र दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को संजय प्लेस स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधानसभा क्षेत्र के सभी 438 बूथों की समीक्षा की। यहां अतिरिक्त कार्यकर्ताओं को लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बचे दिनों में रिवर्स टाइम के अनुसार कार्य करना होगा। 

सभी 438 बूथ के प्रत्येक घर में जाकर एक ही दिन में एक ही समय पर पहुंचकर जनसंपर्क और मतदाता पर्ची वितरित करनी है। भीषण गर्मी में मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान कैसे हो तथा मतदाता को कैसे मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाए, इसकी रूपरेखा भी बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा के प्रथम ग्रेड के बूथों पर इस लोकसभा चुनाव में 70 फीसदी तक मतदान हुआ है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 300 बूथ प्रथम ग्रेड के हैं। इसलिए यहां भी 70 फीसदी मतदान होना चाहिए। सुनील बंसल ने उन बूथों की समीक्षा के लिए कहा, जहां मतदाता नहीं पहुंचते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 53 सीटों पर लोकसभा चुनाव हो चुका है, इनमें से भाजपा 44 सीटें जीत रही है। 

बैठक में विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, योगेंद्र उपाध्याय, डा. जीएस धर्मेश, महेश गोयल, महापौर नवीन जैन के साथ ही ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, चुनाव प्रभारी टीएन अग्रवाल, प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अंजुला माहौर, शिवशंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, विजय दत्त पालीवाल, अनिल महाजन आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें