फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारतूसों का हिसाब न देने पर 500 लाइसेंस धारकों को नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Fri, 10 May 2019 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में खरीदे गए कारतूसों का हिसाब न देने वाले 900 शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनकी ओर से डीएम एनजी रवि कुमार को जो लिस्ट भेजी गई थी, उस पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अभी तक 500 लाइसेंसधारकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनसे पूछा गया है कि क्रय किए गए कारतूस कहां खर्च किए? इनका जवाब संतोषजनक नहीं रहा या फिर उन्होंने नोटिस का उत्तर नहीं दिया, तो लाइसेंस निलंबित किए जाने हैं।

चुनाव के दौरान एसएसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में कारतूसों का सत्यापन कराया था। 40 थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने यह सत्यापन किया। सभी थानों से 20 से 25 की रिपोर्ट आई। इस तरह कुल 900 रिपोर्ट आई। इनमें 71 हजार से ज्यादा कारतूस मिसिंग पाए गए। लोगों के पास क्रय किए गए कारतूसों के मुकाबले बहुत कम कारतूस हैं? खोखे भी उतने नहीं है, जितने कारतूस मिसिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजी गई रिपोर्ट

सवाल यह है कि कारतूस कहां गए? या तो हर्ष फायरिंग की? या फिर किसी और को दे दिए। शक पैदा होता है कि कहीं ये कारतूस अपराधियों को तो नहीं दिए जा रहे। एसएसपी अमित पाठक ने इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी है। 

इस तरह की रिपोर्ट पुलिस की ओर से पहले भी जाती रही हैं। हालांकि, वो कम संख्या में होती थीं। इक्का-दुक्का लोगों की रिपोर्ट जाती थी। इस बार बड़े पैमाने पर है। इस बार नोटिस भी जारी किए गए हैं। चुनाव बाद लाइसेंस निलंबित किए जा सकते हैं। 

शस्त्र विक्रेताओं की गर्दन भी फंसेगी

कारतूसों का हिसाब न देने पर शस्त्र विक्रेता भी फंस सकते हैं। नियम यह है कि नए कारतूस उतने ही बेचे जाएंगे, जितने पुराने क्रय किए गए कारतूस के खोखे मिल जाएंगे। जाहिर है, इस नियम का पालन नहीं किया गया। खोखे जमा किए बगैर कारतूस बेचे गए।

डीएम कार्यालय को एसएसपी ऑफिस से भेजी गई रिपोर्ट में 47 शस्त्र लाइसेंसधारकों के खिलाफ केस दर्ज बताए गए हैं। इनके लाइसेंस निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई है। 44 लाइसेंसधारकों की मृत्यु हो चुकी है। 24 ऐसे हैं जिनका पता ही तस्दीक नहीं हो पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें