फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के अश्लील फोटो वायरल, एक युवक संग आईं नजर; केस दर्ज

Sat, 08 Jun 2024 10:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार में व्यस्त रहने के बाद अब राहत की सांस लीं, तो भाजपा की महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी के सामने नई मुसीबत आ गई। उनके एक युवक के साथ के अश्लील फोटो, वीडियो व कॉल रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले में उन्होंने पार्टी की ही नेत्रियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा पदाधिकारी को बदनाम करने के लिए पार्टी की ही महिला नेताओं ने कुचक्र रचा। एक युवक के साथ उनकी अश्लील फोटो, वीडियो व कॉल रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दो महिला नेत्रियों सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला नेता भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले वह संजय सिंह गुजर उर्फ रोहित के फेसबुक से संपर्क में आई थीं। उसके बाद व्हाट्सएप पर युवक से वीडियो कॉल व मैसेज पर बात होने लगी। युवक ने मिलने के लिए बुलाया। मिलने से मना करने पर उसने धमकी दी कि मेरे पास आपके कुछ निजी फोटो, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग व स्क्रीनशॉट है। भेजकर बदनाम कर दूंगा। डर की वजह से उन्हें उसे ब्लॉक कर दिया।

उन्हें एक जून को महिला मोर्चा पदाधिकारियों से वीडियो, फोटो वायरल होने की जानकारी मिली। महिला मोर्चा पदाधिकारी के मुंहबोले भाई ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की मंडल पदाधिकारी और पूर्व मंडल पदाधिकारी ने संजय उर्फ रोहित से मिलकर वीडियो व फोटो को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया है। कॉल डिटेल की जांच की जाएगी। आरोपी महिला नेताओं से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन


न्यूड वीडियो कॉल का मामला
भाजपा की जिस महिला मोर्चा पदाधिकारी के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल हुए हैं। न्यूड वीडियो कॉल के बताए जा रहे हैं। पुलिस को जांच में रुपयों के लेनदेन के कुछ स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। पूर्व में भी भाजपा ब्रज क्षेत्र पदाधिकारी पर एक महिला नेत्री नेअश्लील वीडियो वायरल का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें