फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा नेता ने किया सड़क का लोकार्पण

विज्ञापन
अछनेरा
विज्ञापन
अछनेरा। कचौरा से बस्तई गांव तक के 420 मीटर लंबे मार्ग का जीर्णोद्धार भाजपा नेता गुड्डू चाहर ने अपने निजी खर्च से कराया है। बुधवार शाम को फीता काटकर इस नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

लंबे समय से गहरे गड्ढों और कीचड़ से जूझ रहे इस मार्ग के बनने से नगला कचौरा, बस्तई, मई, नानऊ और कीथम सहित कई गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर सियाराम सिकरवार ने तथा संचालन बिशम्भर दयाल प्रधान ने किया। इस दौरान गुलाब वर्मा, गुड्डू चौधरी, पूर्व प्रधान पोहप सिंह, कुमर जी प्रधान, मुनी चौधरी, कोमल पहलवान, ओमप्रकाश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें