फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेशन के विकास से बटेश्वर में पर्यटन को लगेंगे पंख

विज्ञापन
बाह: स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा बटेश्वर हाल्ट
विज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा रेल लाइन स्थित बटेश्वर हाल्ट 33.45 करोड़ की लागत से नवंबर तक बी श्रेणी के स्टेशन के रूप में विकसित हो जाएगा। इससे बटेश्वर के पर्यटन को पंख लगेंगे। देशभर के श्रद्धालु रेल मार्ग से तीर्थ नगरी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में आगरा मंडल के भांडई-उदीमोड़ रेलखंड स्थित बटेश्वर हॉल्ट स्टेशन को डी श्रेणी के हाल्ट स्टेशन से बी श्रेणी के स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि नवंबर तक विकसित किए जाने लक्ष्य वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 33.45 करोड़ रुपये है। बटेश्वर स्टेशन पर 750 मीटर लंबाई की दो लूप लाइनें, एक हाई लेवल प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भवन का निर्माण किया जाएगा। यात्रियों के लिए हाई लेवल प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पानी की टंकी, बोरवेल एवं पंप हाउस सहित आवश्यक यात्री सुविधाओं का विकास होगा। दिव्यांगों से लेकर यात्रियों तक अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। बटेश्वर स्टेशन पर आधुनिक सिग्नलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी। दोनों लूप लाइनों के अनुरूप ओएचई में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

अटल जी ने किया था शिलान्यास
- पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 अप्रैल 1999 में आगरा इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन का शिलान्यास किया था। 24 दिसंबर 2015 में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बटेश्वर हाल्ट पर रेल लाइन का शुभारंभ डेमू पेसेंजर से किया था। तब स्थानीय लोगों ने बटेश्वर हाल्ट को अटल जी की स्मृति में स्टेशन का दर्जा देने की मांग उठाई थी। सांसद राजकुमार चाहर ने भी लोकसभा में बटेश्वर हाल्ट को स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

अपनी प्राचीन विरासत के लिए प्रसिद्ध है बटेश्वर
- बटेश्वर का सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व बहुत अधिक है। यह पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मस्थली है, जो इस स्थान के महत्व को और भी बढ़ा देती है। बटेश्वर अपनी प्राचीन विरासत के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसमें यमुना नदी के किनारे स्थित प्रमुख और ऐतिहासिक शिव मंदिर शामिल हैं। यह क्षेत्र अपने धार्मिक महत्व के अलावा प्रसिद्ध बटेश्वर पशु मेले की मेजबानी के लिए भी जाना जाता है, जो हर साल पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें