अपने दिल फेंक और मनचले मिजाज के चलते चर्चाओं में रहने वाले एक निर्वाचित भाजपा नेता का पार्टी महिला कार्यकर्ता के छेड़छाड़ का मामला चर्चाओं में है। पीड़ित महिला कार्यकर्ता ने इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत भी की है।
भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पीड़ित महिला कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निर्वाचित भाजपा नेता के कार्यालय में उनसे मिलने गई थी। समस्या के संबंध में वार्ता के बाद महिला को अकेला पाकर उनके साथ छेड़छाड़ की। इस पर महिला वहां से चली आई।
इस मामले की शिकायत में उन्होंने एक विधायक से भी की। इससे बाद पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री को भी पूरा माजरा बताया है। इसके बाद वरिष्ठ नेत्री ने उस महिला की शिकायत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की है।
यह मामला भाजपा में चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पीड़ित महिला भी इस मामले में खुलकर सामने नहीं आ रही है। भाजपा नेता पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं।